पीएम मोदी ने दी थी सीधी चेतावनी
पीएम मोदी ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा था कि 'मेरी रगों में खून नहीं, गर्म सिंदूर बह रहा है... जो हिंदुस्तान का लहू बहाया था, कतरे-कतरे का हिसाब लिया गया है। जो हथियारों पर घमंड करते थे, मलबे के ढेर में दबे हुए हैं।' उन्होंने इसे न्याय का नया स्वरूप बताया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि परमाणु बम की धमकी नहीं चलेगी। हम आतंक के आकार और उसे पनाह देने वालों को अलग नहीं देखेंगे। उन्होंने पाकिस्तान का असली चेहरा पूरी दुनिया को दिखाने की बात कही।
संयुक्त राष्ट्र के कानून का बताया उल्लंघन
पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि एक संप्रभु राष्ट्र को सैन्य कार्रवाइयों की धमकी संयुक्त राष्ट्र चार्टर और अंतरराष्ट्रीय कानून के स्थापित सिद्धांतों का गंभीर उल्लंघन है। पाकिस्तान ने आतंकवाद में शामिल होने के आरोपों पर सफाई दी और कहा कि खुद को आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में भागीदार बताया। इसने कहा कि पाकिस्तान का आतंकी कृत्यों से जोड़ने का कोई भी आरोप तथ्यात्मक रूप से गलत और स्पष्ट रूप से भ्रामक है। पाकिस्तान ने भारत को गीदड़भभकी दी और कहा कि किसी भी दुस्साहस का मजबूती से जवाब दिया जाएगा।