ट्रम्प ने जेलेंस्की के बाद पुतिन से बात की:रूस-यूक्रेन जंग पर रूसी राष्ट्रपति बोले- सही समझौते हो जाएं तो सीजफायर मुमकिन

Updated on 20-05-2025 12:22 PM

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार रात यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की और फिर उसके बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की।

रूस और यूक्रेन जंग पर ट्रम्प और पुतिन के बीच करीब 2 घंटे चर्चा हुई। पुतिन ने इस बातचीत को बहुत अच्छा बताया। उन्होंने कहा कि अगर सही समझौते हो जाएं तो रूस-यूक्रेन में कुछ समय के लिए युद्धविराम मुमकिन है।

रूसी न्यूज एजेंसी तास के मुताबिक पुतिन ने कहा कि वे यूक्रेन के साथ शांति समझौते का मसौदा (ड्राफ्ट) बनाने के लिए तैयार हैं। संघर्ष की असल वजह को खत्म करना होगा।

वहीं जेलेंस्की और ट्रम्प के बीच कुछ मिनट की ही बातचीत हुई, अभी तक इसकी डिटेल जानकारी सामने नहीं आई है।

पुतिन बोले- रूस समझौते के लिए तैयार

ट्रम्प से बात करने के बाद पुतिन ने मीडिया से बात की। पुतिन ने कहा कि 'रूस समझौते करने के लिए तैयार है।' हालांकि अभी तय यह साफ नहीं है कि ये किस तरह के समझौते होंगे।

ट्रम्प बोले- रूस यूक्रेन के बीच तुरंत बातचीत शुरू होगी

पुतिन से बात करने के बाद ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। उन्होंने कहा कि मैंने पुतिन के साथ दो घंटे बातचीत की है। रूस और यूक्रेन तुरंत युद्धविराम और इससे भी महत्वपूर्ण युद्ध को पूरी तरह खत्म करने के लिए बातचीत शुरू करेंगे।

ट्रम्प ने कहा- रूस और यूक्रेन के बीच बातचीत तुरंत शुरू होगी। मैंने इसकी जानकारी यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की और यूरोप के कई नेताओं को फोन करके दी है। पोप ने कहा है कि वे समझौता वार्ता की मेजबानी करने के इच्छुक हैं।

मंगलवार को रूस पर प्रतिबंध लगाएगा यूरोपीय यूनियन

ट्रम्प और पुतिन के बीच बातचीत की खबर ऐसे वक्त पर आई है जब मंगलवार को यूरोपीय यूनियन (EU) रूस पर नए प्रतिबंधों को ऐलान करने वाला है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 16 मई को तुर्किये के इस्तांबुल में हुई यूक्रेन शांति वार्ता में शामिल नहीं हुए थे। इस वजह से यह प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं।

जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्त्ज ने 16 मई को इसे लेकर X पर पोस्ट किया था।

मर्त्ज ने कहा था- यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की का इस्तांबुल जाना एक बड़ा सद्भावना संदेश था। पुतिन नहीं आए और उन्होंने खुद को गलत साबित किया। हम रूस पर मंगलवार को ब्रसेल्स में नए प्रतिबंधों का ऐलान करेंगे।

16 मई को तुर्किये में रूस-यूक्रेन ने बात की थी

तुर्किये के इस्तांबुल में 16 मई को रूस और यूक्रेन के बीच जंग रोकने को लेकर बातचीत हुई थी। बातचीत में दोनों देशों का प्रतिनिधिमंडल शामिल हुआ, जिसकी मध्यस्थता तुर्किये के अधिकारियों ने की थी। यह बातचीत लगभग 2 घंटे से भी कम समय तक चली थी।

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने इसमें शामिल होने से इनकार कर दिया था। जिसके बाद रूस के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व पुतिन के सहयोगी व्लादिमिर मेंडिस्की ने किया था।

इसमें दोनों देशों में जंग रोकने को लेकर सहमति नहीं बन पाई थी। यूक्रेनी अधिकारी के मुताबिक बातचीत के लिए कम से कम अस्थायी सीजफायर की शर्त रखी गई थी, रूस ने इसे मानने से इनकार कर दिया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 May 2025
इस्लामाबाद: अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत के खिलाफ लगातार फेल हो रहा पाकिस्तान भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान से और आगबबूला हो गया है। बृहस्पतिवार को राजस्थान के बीकानेर में दिए…
 23 May 2025
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने गुरुवार को दावा किया कि पाकिस्तान में एक्टिव दो बड़े उग्रवादी गुट भारत के इशारे पर काम कर रहे हैं। जियो न्यूज के…
 23 May 2025
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर को धार्मिक कट्टरपंथी बताया है। उन्होंने गुरुवार को एक डच समाचार पत्र डे वोल्क्सक्रांत को दिए इंटरव्यू में कहा…
 23 May 2025
अमेरिका के सैन डिएगो में गुरुवार सुबह कोहरे की वजह से एक छोटा प्लेन क्रैश हो गया। इस हादसे की वजह से करीब 15 घरों में आग लग गई। हादसे…
 23 May 2025
अमेरिका के डोनाल्ड ट्रम्प प्रशासन ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की विदेशी स्टूडेंट्स को एडमिशन देने की योग्यता रद्द कर दी है। अमेरिका की होमलैंड सिक्योरिटी सेक्रेटरी क्रिस्टी नोएम ने गुरुवार देर…
 23 May 2025
कनाडा ने इंटरनेशनल स्टूडेंट को दिए जाने वाले स्टडी परमिट की संख्या में कटौती की है। पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 2025 की पहली तिमाही में भारतीय स्टूडेंट…
 23 May 2025
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के चीफ एडवाइजर डॉ. मोहम्मद यूनुस इस्तीफा देने पर विचार कर रहे हैं। उन्हें लगता है कि राजनीतिक दलों के बीच आम सहमति नहीं बन पाने…
 22 May 2025
भारतीय वायुसेना (IAF) ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान की PL-15E मिसाइल को अपने एयर डिफेंस सिस्टम से तबाह कर दिया था। यह मिसाइल चीन में बनी थी।मीडिया रिपोर्ट्स के…
 22 May 2025
भारतीय डिप्लोमैट अनुपमा सिंह ने बुधवार को वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) की बैठक में आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान का प्रोपेगैंडा बेनकाब कर दिया।अनुपमा सिंह ने कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद का…
Advt.